पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र के गांव भेड़िया बुजुर्ग में हाइडल चैनल नहर के किनारे एक बार फिर से टूट जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अगस्त 2025 में बरसात के दिनों में रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी पानी की वजह से पूरे क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी और इसी वजह के कारण नहर बुरी तरह टूट गई। हालांकि इस नहर के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च किए गए है लेकिन, बार बार नहर के लीकेज होने से संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं लोगों का कहना है कि ठेकेदार की ओर घटिया मैटिरियल इस्तेमाल करके नहर का निर्माण करवाया गया है जिस वजह से बार बार अलग अलग स्थानों से टूट रही है। अगर सरकार इसकी विजिलेंस या फिर सीबीआई जांच करवाए तो इस नहर के निर्माण कार्य में हुए बड़े घोटाले की पोल खुल सकती है। लोगों की मांग है कि इस नहर के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए क्योंकि लीकेज की वजह से नहर का पानी लोगों के खेतों तक पहुंच रहा है और किसी भी समय यह लीकेज नहर जानलेवा भी साबित हो सकती है।