फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण फगवाड़ा में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 09:29 AM IST

बेशक इस बार सर्दी देरी से पड़ने लगी है। लेकिन दिसंबर के मध्य में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी अभी ओर बढ़ेगी। इससे जल्द राहत की अभी उम्मीद नहीं है। शीत लहर के चलते लोग घरों पर दुबके रहने के लिए मजबूर हैं। दूसरी तरफ दो दिनों से लगातार गहरी धुंध पड़ रही है। इस कारण जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है। वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द भी कर दिया गया है। फगवाड़ा में  बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते कोहरे में राहत मिलने की संभावना नहीं है। और शीतलहर से भी अभी राहत नहीं है। साथ ही, मौसम भी इसी तरह से खुश्क ही बना रहेगा। वहीं जनवरी में पड़ने वाला कोहरा दिसंबर में ही शुरू हो गया है। सुबह- शाम घनी धुंध और कोहरा जारी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें