इनरवहील क्लब फगवाड़ा और इन्नरवहील क्लब फगवाड़ा शाइनिंग स्टारज़ की ओर से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट 307 की आफिशियल विजिट करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रीति खजूरिया ने दीप प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर न्यूज़ लैटर भी रिलीज़ किया गया। इस अवसर पर क्लबों द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाली सदस्यायों को पिन लगा कर सम्मानित भी किया। दोनों क्लबों की सदस्यायों द्वारा भी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रीति खजूरिया का पधारने के लिए धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्नरवहील क्लब फगवाड़ा की प्रधान भारती राओ, सचिव सीमा शर्मा, और इन्नरवहील क्लब फगवाड़ा शाइनिंग स्टारज़ की प्रधान सविता पवार, सचिव नेहा गुप्ता के अलावा डा. सीमा राजन, डा. रुपिंदर कौर आदि भी उपस्थित थीं।