पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर सोमवार को फगवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने फगवाड़ा में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का दौरा किया और ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रायल देने आए लोगों से बात भी की। इस दौरान मंत्री ने घोषणा की कि लोगों को लर्निंग और रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने में सहायता प्रदान करने के लिए पूरे राज्य में प्रत्येक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर 2 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही पंजाब के सभी 32 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों पर 64 ओर कर्मचारी तैनात होंगे, जो लोगों को केवल सरकारी शुल्क के अनुसार ही लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने में मदद करेंगे।