फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बारिश व ठंडी हवाएं चलने से फसलों का नुकसान, तापमान में गिरावट

पठानकोट में सुबह से रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, बॉर्डर क्षेत्र में कुछ किसानों की फसलें भी बारिश और तूफान की वजह से खराब हो चुकी है। जानकारी देते हुए किसान करमजीत सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि बीते कल से मौसम खराब होने के कारण गेंहू और सरसों की फसल का काफी नुकसान हुआ है और जमीनों पर फसलें बिछ चुकी है। इससे पहले किसानों ने बाढ़ की स्थिति में भारी नुकसान झेला था और अब बारिश व तेज हवाओं के कारण काफी फसलों का नुकसान हुआ है। गेंहू की फसल पहले गर्मी की वजह से सूख गई थी और अब ज्यादा बारिश की वजह से नुकसान देखने को किसानों को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के चलने के बाद लोग दोबारा गर्म कपड़े पहनने लगे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें