पठानकोट शहर के सैली रोड स्थित शाह कालोनी में एक बच्चे को शुक्रवार दोपहर दिन दिहाड़े कार में दो व्यक्ति अगवा करके ले गए। शुक्रवार दोपहर 2:48 मिनट पर छह साल का माहिर बस से नीचे उतर अपनी बहन के साथ घर की तरफ जाने लगा। जब मोहल्ले में पहुंचा तो कार (एचपी47 बी-1786) पर सवार होकर कुछ लोग आए और बच्चे को कार में बिठा कर ले गए। बच्चे के साथ चल रही उसकी बहन के पास चिट्ठी फेंक गए।