फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस का कासो ऑपरेशन, 250 जवानों ने की सर्चिंग, 20 संदिग्ध हिरासत में

Nivedita Updated Thu, 19 Mar 2026 02:20 PM IST

मोगा जिले में अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से मोगा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर मोगा और धर्मकोट सबडिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन (CASO) के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 250 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने संदिग्ध घरों, व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान 20 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई वाहनों की तलाशी ली गई। एसएसपी अजय गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑपरेशन के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और 5 एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करी पर काबू पाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें