अमीर व्यक्तियों से सहायता लेने के लिए उनको फोन करके घर पर बुलाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का थाना सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं परमजीत कौर, बबली कौर, खुशप्रीत कौर, जसबीर सिंह और करन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।