पंजाब के बरनाला में वीरवार को दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग कर दी। चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे पर हंडियाया बाईपास पर दो गुटों में जबरदस्त लड़ाई हुई। दोनों गुटों के लोग बरनाला की अदालत में एक केस की तारीख पर आए थे, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हंडियाया के पास दो पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोलियां भी चली हैं।