फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने सरना दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

Nivedita Updated Thu, 16 Apr 2026 09:30 AM IST

पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आने वाली सरना दाना मंडी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गेहूं की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत भी की। इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में विकास सैनी चेयरमैन मार्केट कमेटी पठानकोट, राज ऋषि मेहरा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि पूरे पंजाब में गेहूं की मंडियों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीद से संबंधित सभी एजेंसियों के लिए आवश्यक तंत्र तैयार किया गया है और अधिकारी लगातार मंडियों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में खराब मौसम के कारण खरीद की गति थोड़ी प्रभावित हुई थी, लेकिन अब मौसम में सुधार के साथ मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही केंद्र से आई टीमों द्वारा फसल की जांच के लिए गेहूं के सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब को 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है, जबकि राज्य ने 132 लाख मीट्रिक टन की व्यवस्था कर ली है। मंडियों में बारदाना (बोरी व्यवस्था) पूरी तरह उपलब्ध है और सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से किया गया वादा मंडियों में आने वाले गेहूं के एक-एक दाने की खरीद और 24 घंटे के भीतर भुगतान इस बार भी पूरी तरह निभाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का पूरा भुगतान समय पर किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सुविधाओं को और मजबूत किया जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें