फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरनाला में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2025 08:49 PM IST

पंजाब के बरनाला के गांव पखोके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत सिंह (24) के परिजनों ने उसे नशेड़ी दोस्तों पर आरोप लगाए हैं। गांव के सरकारी स्कूल के पास गुरप्रीत के शव को गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए। पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मृतक के परिवार के बयानों पर मामले की जांच कर रही है। मृतक की तीन बहनें और एक भाई से छोटा भाई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे गुरप्रीत सिंह को उसके दोस्त बुधवार शाम को कार में अपने साथ ले गए और वापस नहीं लौटे। उन्होंने गुरप्रीत की तलाश शुरू की, लेकिन सुबह उसका शव गांव के सरकारी स्कूल के बाहर सड़क पर मिला। मृतक के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बरनाला सदर थाने के एसएचओ शेरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें