बरनाला पुलिस ने नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया है। बरनाला के गांव धौला में पुलिस ने रवि मेडिकोज पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर के मालिक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल स्टोर से 1239 नशीली गोलियां और 4260 नशीले कैप्सूल जब्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एसपी (डी) संदीप सिंह मंड ने बताया बरनाला के रुडेके कलां थाने के अंतर्गत गांव धौला में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि धौला में रवि मेडिकोज नाम की दुकान काफी सक्रियता से चल रही है। जहां डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह और एसएचओ शरीफ खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और रवि मेडिकोज स्टोर मालिक रवि से 1239 नशीली गोलियां और 4260 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।