फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

मोगा में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मोगा भाजपा दफ्तर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर पंजाब बीजेपी के महासचिव अनिल सरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ महिला मोर्चा की नेता राशि अग्रवाल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अनिल सरीन द्वारा पार्टी का झंडा फहराने से हुई, जिसके बाद उन्होंने हॉल में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में अनिल सरीन ने कहा कि पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है और पिछले 11 वर्षों से केंद्र में सफलतापूर्वक सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में व्यापक विकास हुआ है और गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें