फिरोजपुर में युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड के स्टेडियम से जागरूकता रैली निकाली गई, जो सारागढ़ी गुरुद्वारा परिसर में खत्म हुई। रैली को शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस मौके पर एसएसपी भूपिंद्र सिंह भी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि नशे पर नकेल कसने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में गतिविधियां चलाई हुई है। जागरूक रैली के माध्यम से उन लोगों को अपील की गई है कि जो व्यक्ति नशे की लत से छुटकारा पाना चाहता है वो नशा छुड़ाओ केंद्र से संपर्क कर सकता है। रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों, सरपंचों, पंचों व समाजसेवी लोगों ने हिस्सा लिया है।