पठानकोट पुलिस ने अवैध माइनिंग मामले में माइनिंग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने चक्की दरिया पर अवैध खनन करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामून पुलिस स्टेशन के अधीन पंजाब और हिमाचल की सीमा पर चक्की दरिया पर रात के समय अवैध खनन करते हुए हिमाचल के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से एक जेसीबी, दो टिप्पर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इस माफिया का सरगना हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है, जल्द उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अल में लाई जाएगी।