फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में आशा वर्करों का फूटा गुस्सा, मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन

मोगा में आज आशा वर्करों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर मोगा सिविल अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आशा वर्कर एकत्रित हुई वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोगा जोगिंदर चौक पर जाकर सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन किया। आशा वर्कर फैसिलिटेटर पंजाब प्रधान किरनदीप कौर पंजोला ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले उनसे कई वादे किए थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आशा वर्करों को वर्तमान में 2500 रुपए प्रति माह का कम वेतन मिल रहा है। हमारे मुख्य मांगों में मासिक वेतन बढ़ाकर 24 हजार रुपए करना, 2500 रुपए के इंक्रीमेंट को दोगुना करना और काटे गए इंसेंटिव को बहाल करना शामिल है। इसके अलावा, आशा वर्कर फैसिलिटेटर का मानदेय 300 से बढ़ाकर 500 रुपए करने की मांग की गई है। उन्होंने काम के बोझ में कमी लाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी केस के दौरान आशा वर्करों को बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिलता, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आशा वर्करों की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें