अमेरिका (यूएस) से डिपोर्ट हुए पंजाब के 30 लोगों में फगवाड़ा का युवक भी शामिल है। युवक अपने घर पहुंचा तो उसने मीडिया के सामने अपनी दर्द भरी दास्तां बयां की। चार बहनों का इकलौता भाई डॉलर कमाने के हसीन सपने पूरे करने के लिए गैरकानूनी ढंग (डंकी रूट) से अमेरिका गया था। युवक ने 45 लाख रुपये खर्च एजेंट को दिए थे। उसे अमेरिका पहुंचने के लिए सात महीने लगे। लेकिन जब वह अमेरिका के बॉर्डर पर पहुंचा तो मात्र 9 दिन बाद ही उसे डिपोर्ट कर वापस पंजाब भेज दिया गया। युवक का कहना है कि पंजाब पहुंचते ही सारे सपने मिट्टी में मिल गए। गनीमत ये रही कि जान सलामत है। अब दूसरों से अपील करता हूं कि जाना है तो सही तरीके से जाओ। डंकी लगा कर नहीं।