फगवाड़ा शहर में कल देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर संपूर्ण फीड फैक्ट्री के सामने फ्लाईओवर पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक एक्टिवा सवार की ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिम्मत सिंह निवासी फिलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।