फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव पांछट में अनियंत्रित टिप्पर रेलिंग से टकराया, दूसरी गाड़ी टूटी रेलिंग से टकराई

फगवाड़ा के गांव पांछट में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब बजरी से लोडेड टिप्पर बिस्त दोआब नहर के महिलावाली चोअ पर बने पुल की सड़क के गहरे गड्ढे में टायर पड़ने से अनियंत्रित होकर नहर वाली साइड को धंस गया। नहर के किनारे सेफ्टी रेलिंग होने के कारण टिप्पर नहर में गिरने से बाल बाल बच गया। परंतु टिप्पर सेफ्टी रेलिंग से टकराने के बाद सेफ्टी रेलिंग टूट कर सड़क के सेंटर में आ गई। जहां पर दूसरी साइड से आ रही गाड़ी का अगले हिस्सा रेलिंग से टकरा गया। गनीमत यह रही कि किसी गाड़ी में सवार लोगों का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उस समय गाड़ी में 25 के करीब व्यक्ति सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव पांछट की पंचायत सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। घटना के कारण दोनों साइड से जाम की स्थिति पैदा हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने रुकी हुई ट्रैफिक को खुलवाया। टिप्पर के ड्राइवर चेत सिंह ने बताया वह गाड़ी नंबर पीबी 07-बीडी 3737 पर हाजीपुर से बहराम की तरफ जा रहा था। सुबह 7:30 बजे के करीब जब वह गांव पांछट के पुल के पास पहुंचा तो आगे गहरे गड्ढे में टिप्पर का टायर पड़ने के कारण टिप्पर की कमानी टूट गई। जिसके चलते टिप्पर बेकाबू होकर नहर वाली साइड को चला गया लेकिन नहर में गिरने से बाल बाल बच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें