अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अबोहर में अनेक किसान संगठनों ने रविवार 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस ट्रैक्टर मार्च में विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान, मजदूर, कर्मचारी, नौजवान शामिल हुए। वहीं कुछ नौजवान मोटरसाइकिलों पर भी सवार थे। किसानों ने मांग की सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान जो मांगें मानी थी, उन सभी मांगों को लागू किया जाए। ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसान नेताओं ने कहा कि सरकार शंभू व खनौरी बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे संगठनों से बात करें। इस अवसर पर किसान नेता मेजर सिंह, गुरमेल सिंह, गगन, गुरसेवक सिंह, बघेल सिंह, सोहन सिंह, रत्नदीप, अमरजीत सिंह, मोहन सिंह, जगनंदन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरजंट सिंह, सुखवंत सिंह, बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।