फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता बलतेज पन्नू का बड़ा बयान, आर्मी स्कूलों में पंजाबी को वैकल्पिक करने पर भाजपा पर बोला तीखा हमला

आप के नेता बलतेज पन्नू ने पंजाब के आर्मी स्कूलों में भाषा से जुड़े नए नियमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस फैसले को सीधे तौर पर पंजाब की अस्मिता और मातृभाषा पर प्रहार बताया है। संस्कृत अनिवार्य और पंजाबी वैकल्पिक करने पर भड़के पन्नू दरअसल, पंजाब के आर्मी स्कूलों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य (लाजमी) करने और मातृभाषा पंजाबी को केवल एक वैकल्पिक (ऑप्शनल) विषय के रूप में रखने का फैसला सामने आया है। इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बलतेज पन्नू ने इसे पूरी तरह से 'पंजाब विरोधी' करार दिया है। भाजपा के फैसले हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं पन्नू ने अपने बयान में भाजपा को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पंजाब विरोधी फैसले हमेशा से ही चर्चा का विषय बनते रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्होंने इस नए फरमान की पुरज़ोर शब्दों में निंदा की है। मां बोली का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे पंजाबी अपनी मातृभाषा के प्रति पंजाबियों की भावनाओं को स्पष्ट करते हुए बलतेज पन्नू ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पंजाबी माँ बोली के विरोध में लिया गया कोई भी फैसला पंजाबी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें