फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग के दौरान आप नेता पर जानलेवा हमला, किरच से वार कर किया गंभीर रूप से घायल

फतेहगढ़ साहिब जिले की सबडिवीजन अमलोह के गांव दीवा गंडुआ में चुनाव प्रक्रिया के दौरान हिंसक घटना सामने आई है। ब्लॉक समिति भरपूरगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले गांव दीवा गंडुआ के पोलिंग स्टेशन नंबर 26 पर आम आदमी पार्टी के नेता सुखचैन सिंह पर एक व्यक्ति ने किरच से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। जब सुखचैन सिंह अपनी वोट डालकर पोलिंग स्टेशन से बाहर आ रहा था। हमला गांव के पूर्व सरपंच के बेटे दीप नामक व्यक्ति द्वारा किए जाने का आरोप है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हमले में सुखचैन सिंह को बायिनी टांग के जांघ पर किरच मारने से गहरा घाव आया है। जिसे जख्मी को तुरंत अमलोह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की वीडियो स्थानीय विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी डाली गई है। फिलहाल पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें