फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन होशियारपुर के पूर्व प्रेसिडेंट एडवोकेट रंजीत कुमार ने मांग की कि भगवंत मान सरकार वकीलों से किए वादे पूरे करे। उन्होंने याद दिलाया कि दिसंबर 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह युवा नए वकीलों को मान भत्ता, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस और चैंबर देने के लिए योजना बना लागू करेगी। सरकार बने 4 साल हो गए हैं, लेकिन सरकार ने वकीलों से किए अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार अपने आखिरी बजट में युवा वकीलों के लिए स्टाइपेंड, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस और चैंबर बनाने के लिए फंड जारी करे। उन्होंने वकीलों के साथ काम करने वाले क्लर्कों के लिए भी सही सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की, जो कोर्ट के रोजाना के काम में अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें