मोगा के गांव डेमरू कलां की बेटी नवजोत कौर ने आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पूरे पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने नवजोत कौर और उसके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से वीडियो कॉल करके बधाई दी। डिप्टी कमिश्नर ने उसका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन हमेशा उनके साथ हैं और बेटी की सफलता के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।