डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से एसोसिएशन महासचिव एवं जिला स्केटिंग कोच भूपिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक निजी स्कूल में इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 27 स्कूलों के लगभग 450 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जिला खेल को-ऑर्डिनेटर अरुण शर्मा ने शिरकत की। जिनका एसोसिएशन सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा खिलाडियों से मुलाकात करके उन्हें प्रोत्साहित किया गया और इस चैंपियनशिप के लिए आयोजकों की प्रशंसा की गई। इस दौरान प्रताप वर्ल्ड स्कूल, श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, एम.सी.एस स्कूल, कैलोडोनियन इंटरनेशनल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा सहित आदि स्कूलों से यू.के.जी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और रोलर स्केटिंग में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में वन लैप रेस एडजस्टेबल स्केट्स में सलम ने स्वर्ण, शिव ने रजत और मानव ने कांस्य पदक जीता। क्वाड स्केट्स में हितांश ने स्वर्ण, अनिरुद्ध ने रजत और सलानवाज़ ने कांस्य पदक हासिल किया। 300 मीटर रेस में पूर्विक ने स्वर्ण, अविराज ने रजत और गुरफतेह ने कांस्य पदक जीता। दूसरी कक्षा 300 मीटर इनलाइन स्केट्स में अबीर ने स्वर्ण, युवराज ने रजत व शिवम ने कांस्य पदक हासिल किया। तीसरी कक्षा 300 मीटर क्वाड स्केट्स में अभिआयाम ने स्वर्ण, विनायक ने रजत और शिवाय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चौथी कक्षा 300 मीटर इनलाइन स्केट्स में प्रवल ने स्वर्ण, सुखराज ने रजत और दिलजीत ने कांस्य पदक जीता। चौथी कक्षा क्वाड स्केट्स में निर्वाण और प्रियांशु ने स्वर्ण, विवान ने रजत व गर्वित ने कांस्य पदक हासिल किया। पांचवीं कक्षा इनलाइन स्केट्स में सीरत ने स्वर्ण, अवंतिका ने रजत और काव्या ने कांस्य पदक जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर अरुण शर्मा ने एसोसिएशन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोच भूपिन्द्र सिंह बच्चों को बेहतरीन प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला स्केटिंग कोच भूपिन्द्र सिंह ने कहा कि वह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हर साल इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनका मुख्य मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना और उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनाना है, ताकि वे आगे बढ़कर देश-विदेश में अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन कर सकें।