मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोगा सीआईए स्टाफ ने दो नशा तस्कर को 2.6 किलो अफीम 200 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। 25 नवंबर को जिला फिरोजपुर के रहने वाला चमकौर सिंह को पुलिस ने एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था, रिमांड के दाैरान उसने इसमें एक महिला व एक पुरुष का नाम बताया। उनके घर दबिश देने पर 2.6 किलो अफीम 200 ग्राम हेरोइन, 1 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है।