वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग में शहीद बीएसएफ के पहले महावीर चक्र विजेता सहायक कमांडेंट राम कृष्ण वधवा व उनके आठ साथियों का बलिदान दिवस बीओपी राजा मोहतम में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने शहीदों की यादगार पल फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा बीएसएफ के एडीजी सतीश एस. खंडारे, एडीजी, डॉ. अतुल फुलजेले, आईजी बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर, डीआईजी रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुभाष राणा फिरोजपुर, पंजाब पुलिस के डीआईजी रणजीत सिंह ढिलो, 182 बटालियन के कमांडेंट बिपन कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।