पंजाब के मोहाली में एक ज्वेलरी शॉप के बाहर रात को गार्ड अपनी ड्यूटी पर था कि तभी तीन बदमाश कार से आए और गार्ड को बेसबॉल बैट से पीटने लगे। सिर पर चोट लगने के बाद गार्ड बेहोश हो गया और बदमाश गार्ड की बंदूक लेकर फरार हो गए। गनीमत की बात ये रही कि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और पुलिस बदमाशों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश में जुटी है।