फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी?

नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अब नेताओं की कोई विचारधारा नहीं रही है, कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो जाता है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सब जानते हैं कि देश को कौन गलत दिशा में ले जा रहा है और ऐसी पार्टियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने जब भी कहीं कोई बयान दिया है, पार्टी से सलाह-मशविरा करके ही दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में इतनी पॉलिटिकल उथल-पुथल है कि यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन कहां जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि चन्नी कांग्रेस में ही रहेंगे। कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि यह साफ है कि कांग्रेस में गुटबाजी है और हम लगातार कोशिश कर रहे हैं और मैं एक बार फिर दिल्ली जाकर हाईकमान से इसे खत्म करने की रिक्वेस्ट करूंगा। अगर सिद्धू कपल भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापस आएंगे? उन्होंने जवाब दिया कि ये तो अब बंदूकें चल गई हैं। अब वे किसी पार्टी में शामिल हों या न हों, यह उनका वोट कैडर नहीं है और इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें