राजपुरा में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो पिकअप ट्रक पलटकर उल्टा हो गया। ड्राइवर जसपाल सिंह ने बताया कि वह यमुनानगर से गुड़ लेकर कोटकपूरा जा रहे थे, लेकिन सर्विस रोड पर उतरते वक्त उनकी गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। इसके बाद गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसकी सूचना मिलते ही एसएसएफ इंचार्ज निर्मल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। फिलहाल, क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाने का काम चल रहा है।