फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पटियाला में हेरिटेज फेस्टिवल-2025 का आगाज, सरहिंद दी दीवार से दर्शकों की आंखें नम

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Feb 2025 08:48 PM IST

टियाला में हेरिटेज फेस्टिवल-2025 का वीरवार को आगाज हो गया। इस मौके पर सुबह पहले नेचर वाक निकाली गई, जिसके जरिये लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसके बाद बारादरी बाग में फ्लावर व फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न किस्मों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही अलग-अलग तरह के लजीज पकवानों की स्टालें लगाई गईं। वहीं देर शाम हरपाल टिवाणा कला केंद्र में प्रसिद्ध अदाकारा पद्मश्री निर्मल ऋषि व मनपाल टिवाणा की अहम भूमिका वाले व पंजाबी रंगमंच के बाबा बोहड़ स्वर्गीय हरपाल टिवाणा की ओर से लिखे नाटक सरहिंद दी दीवार का मंचन किया गया। इस नाटक ने दर्शकों की आंखों को नम कर दिया। नाटक की शुरुआत दीप जलाकर डीसी प्रीति यादव ने की। डीसी ने बताया कि यह नाटक गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की शहादत को नमन करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें