फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाना में धर्म युद्ध मोर्चे में जा रहे किसान गिरफ्तार

समाना में चल रहे धर्म युद्ध मोर्चे में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल गुरजीत सिंह खालसा समाना में टावर पर पिछले करीब 16 महीने से मोर्चा लगाकर बैठे हैं। उनकी मांग है कि धर्म की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर समेत अन्य संगठनों ने 4 फरवरी को कॉल दी थी कि 24 फरवरी को पंजाब भर से किसान गुरजीत सिंह खालसा की ओर से शुरू किए इस मोर्चे में शामिल होकर धरना देंगे। जब आज किसानों के जत्थे समाना की तरफ जा कर रहे थे, तो पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच काफी धक्का मुक्की भी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें