फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से बालियां छीनीं

Nivedita Updated Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST

पटियाला के फैक्टरी एरिया में दिनदहाड़े 65 साल की एक बुजुर्ग महिला से तीन आरोपियों ने कानों की बालियां छीन लीं। एक अन्य महिला ने बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। संबंधित थाना अनाज मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की पहचान भागवंती के तौर पर हुई है। भागवंती अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने आई थीं। इसके बाद वह पैदल ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में फैक्टरी एरिया से गुजरते समय एक युवक उनके पास आया। उसने भागवंती के कानों की बालियां छीनने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, तो मोटरसाइकिल पर सवार उसके दोनों साथी भी हरकत में आ गए। आरोपी महिला की बालियां छीनकर भाग निकले। महिला के बेटे हरविंदर सिंह निवासी गांव रूड़की जिला फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस उसकी शिकायत पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने शहर में पुलिस सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है, ताकि महिलाएं बेखौफ आ-जा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें