फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा की नई जिला जेल में चेकिंग

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 02:55 PM IST

नाभा की नई जिला जेल में एसपी हेड क्वार्टर वैभव चौधरी ने भारी फोर्स की तैनाती के बीच जेल में बंद कैदियों और बंदियों की चेकिंग की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से समय-समय पर चेकिंग की जाती है ताकि शरारती तत्व कोई गलत काम न कर सकें। जेल में करीब 1150 कैदी बंद हैं। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर लीडर बिक्रम मजीठिया भी इसी जेल में बंद हैं। नाभा की नई जिला जेल के सुपरिटेंडेंट इंदरजीत सिंह कहलो ने कहा कि फेंका गया सामान बाहर से अंदर जरूर आता है और जेल में कड़ी निगरानी रखी जाती है और फेंका गया सामान भी बरामद किया जा रहा है। इस मौके पर पटियाला के SP हेडक्वार्टर वैभव चौधरी ने कहा कि हम समय-समय पर जेल की चेकिंग करते रहते हैं और इसी के तहत आज हम ध्यान से चेकिंग करेंगे। जिसमें हम जेल में बंद कैदियों और बंदियों को उनके सामान के साथ ध्यान से चेक करेंगे और उनकी कोई भी एक्टिविटी किसी गलत व्यक्ति के साथ तो नहीं है। हम ध्यान से चेकिंग करेंगे और शरारती तत्वों को सिर नहीं उठाने देंगे। नाभा के नए जिला जेल सुपरिटेंडेंट इंदरजीत सिंह कहलो ने कहा कि बाहर से फेंका गया सामान जेल के अंदर पहुंच जाता है और जेल में कड़ी निगरानी रखी जाती है और फेंका गया सामान भी बरामद किया जा रहा है। हम अभी भी जेल के अंदर और बाहर पूरी निगरानी बनाए हुए हैं ताकि शरारती तत्व किसी भी तरह से सिर न उठा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें