राजपुरा की बड़ी सब्जी मंडी में तड़के 4 बजे के करीब तीन नकाबपोश लुटेरों ने आढ़ती राजिंदर कुमार पर तलवारों से हमला कर दिया। पिटाई से आढ़ती की नाक पर गंभीर चोट आई है। शोर मचाने पर लुटेरे आढ़ती की एक्टिवा छीनकर भाग गए। वहीं हमले से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।