उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को मोहाली के नेशनल एग्री फूड एंड बायो मैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट में पहुंचे। यहां धनखड़ ने कहा कि नबी को किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करनी चाहिए। गांव के किसानों और युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करने के लिए नए प्रयोग के साथ उत्पादन की प्रक्रिया को बेहतर करना चाहिए।