फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में शिअद नेता और कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को उन्हें मोहाली की अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को न्यायिक हिरासत में जेल नाभा भेज दिया है। मजीठिया विजिलेंस के चार दिन के अतिरिक्त रिमांड पर थे। रविवार को रिमांड खत्म होने के बाद मजीठिया को विजिलेंस टीम कोर्ट में पेश किया। मजीठिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। अब मामले की अगली 19 जुलाई को होगी। वहीं मजीठिया की गिरफ्तारी से भड़के शिअद कार्यकर्ता भी मोहाली कोर्ट के बाहर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें