मोहाली शहर में वीरवार देर शाम धुआं फैल गया। मोहाली के फेज-3ए में खाली मैदान में पड़े कूड़े के ढेर में किसी ने आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी सुरमुख सिंह डेसा ने बताया कि वीरवार को शाम करीब साढ़े सात बजे घर में धुआं आने लगा। बाहर निकलकर आसपास देखा तो कामा होटल व खालसा कॉलेज के सामने खाली पड़े मैदान में आग धधक रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को दी। पार्षद ने कहा कि वह शहर में नहीं हैं। इसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।