नयागांव वार्ड नंबर 13 से बीजेपी प्रत्याशी सुखविंदर कौर के पति देवेंद्र सिंह ने सरकार पर धक्काशाही करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है। उसकी जगह वे पोलिंग बूथ पर कितनी प्रतिशत वोट हुई है, ये पता करने जा रहे थे। उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा जबकि वे पोलिंग एजेंट भी हैं। हमारे साथ धक्का किया जा रहा है अंदर जाने से रोका जा रहा है यह सरासर गलत है।