चंडीगढ़ की तर्ज पर गमाडा ( ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी) मोहाली में 13.68 करोड़ रुपये की लागत से पांच राउंड अबाउट तैयार कर रहा है। सड़कों पर बने राउंडों में हरे भरे पौधे भी लगाए जाएंगे जिसकी हरियाली सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों की आंखों की ठंडक पहुचाएंगे। वहीं, इस सड़क पर राउंड अबाउट बनने से ट्रैफिक जाम समस्या से भी निजात मिलेगी।