मोहाली के जीरकपुर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात वीआईपी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार ने पैदल जा रही विदेशी युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती करीब 15 फीट हवा में उछली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका का नाम मावलूदा है और वह तूर्की की रहने वाली थी।