चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए जो जमीन एक्वायर की गई थी उसमे करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आया है। इस खुलासे के बाद सीएम ने विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के आदेश के बाद जिस जगह पर एयरपोर्ट बनना था उस गांव के लोग भी सामने आ रहे हैं। गांववालों का कहना है कि गांव के लिये आए पैसे में घोटाला हुआ है और ये पैसा गलत तरीके से खर्च किया गया है।