फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महाकुंभ के लिए 27 हजार स्टील की थालियां, 17 हजार गिलास और 8 हजार कपड़े के थैले भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियावल पंजाब संस्था ने एक थैला एक थाली मिशन को बढ़ाया आगे
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। महाकुंभ के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियावल पंजाब संस्था ने एक थैला एक थाली मिशन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया है। इस मिशन के तहत प्रयागराज के लिए जहां चार दिन पहले 17000 स्टील के गिलास और 27,000 स्टील की थालियां भेजी गईं। वहीं, शनिवार को 8000 थैले जगराओं से भेजे गए। इस मौके पर हरियावल पंजाब टीम से भुवन कुमार ने बताया कि हमारी पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए हमेशा प्रयास रहता है। महाकुंभ प्रयागराज में यह कपड़े के थैले बनाकर भेजे जा रहे हैं। इसका विशेष कारण यह है कि महाकुंभ पर लगभग 50 करोड़ लोग पहुंचेंगे। वहां हर व्यक्ति को एक थैला फ्री में दिया जाएगा वहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति इस थैली का प्रयोग करेगा, ताकि वहां पर 1200 टन रोज कचरा बनने का अनुमान है। उसको कम किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियावल पंजाब से मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह थैली विशेष तौर पर सरकार आईटीआई से सीख कर निकले हुए बच्चे ने सेवा भारती के सिखलाई सेंटरों में यह थैले हमें बना कर दिए हैं। इस मुहिम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदीप चौधरी ने भी साथ दिया है। हम अपनी तरफ से सभी दानी और सहयोगियों ने इस अभियान में हमारी मदद की है उन सब का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर डॉ भारत भूषण सिंगला,राजेंद्र जैन, गौ भगत मोहित जैन,राजीव गुप्ता,मोहित गुप्ता , विपिन कुमार , राजन राजा, बलराम बंसल, मैडम चंद्रप्रभा, डीएवी के प्रिंसिपल वेद व्रत, गुरिंदर सिंह सिद्धू, अशोक कुमार, कमल कक्कड़ आदि हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें