होशियारपुर। पति की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने जहरीले प्रभाव वाली दवाई का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना सदर की पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव अहिराना खुर्द के निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी परमिंदर कौर की शादी 2007 में गांव बिलासपुर के निवासी सुखमिंदर सिंह के साथ की थी। उसने बताया कि शादी के बाद उसकी बेटी ने दो बच्चो को जन्म दिया। पीडि़त पिता ने बताया कि कुछ समय उसकी बेटी का पति उसको प्रताडि़त कर रहा था। थाना सदर की पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।