फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में रिटायर्ड क्लर्क से कस्टम अधिकारी बनकर ऐंठे 42 लाख रुपये

मोगा में कस्टम विभाग का अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक 70 वर्षीय रिटायर्ड बैंक क्लर्क से करीब 42 लाख 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की पहचान दर्शन सिंह के रूप में हुई है, जो मोगा का निवासी है।  दर्शन सिंह ने बताया कि वह अगस्त 2024 में व्हाट्सएप पर आए एक कॉल के झांसे में आ गए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से एक पार्सल आया है, जिसमें ड्रग्स, पासपोर्ट और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज पाए गए हैं। ठगों ने दर्शन सिंह को धमकाया कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार के सभी सदस्य विदेश में होने के कारण वह डर गए और ठगों के झांसे में आकर अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 के बीच 17 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 42 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें