फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर फायरिंग मामले में दो शूटर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने 23 दिसंबर को शहीद भगत सिंह नगर निवासी कांग्रेस के पूर्व पार्षद नरेंद्रपाल सिद्धू पर उनके ही घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 शूटर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।  दो आरोपी काम करवाने के बहाने घर के अंदर दाखिल हुए और पूर्व पार्षद पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस हमले में नरेंद्रपाल सिद्धू को दो गोलियां लगी थीं। पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।  शुरुआती जांच में चार लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से तीन आरोपी उसी वार्ड के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पीड़ित परिवार के साथ किसी पुराने विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी, जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी इस वारदात में शामिल था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें