मोगा पुलिस ने फोन पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने मोगा में दुकान के मालिक को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दुकान के मालिक के शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपीडी बालकिशन सिंगला ने बताया कि 16 दिसंबर को मोगा के एक दुकान मालिक को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देकर 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह वासी कबीर नगर मोगा, करण कुमार वासी सरदार नगर मोगा, संदीप सिंह वासी मोगा और सोनू कुमार वासी मुक्तसर के ताैर पर हुई है। चारों आरोपी शिकायतकर्ता पीड़ित की दुकान में ही काम करते थे।