फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बैंक लूट के बाद दोराहा मुख्य बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 11:26 PM IST

पंजाब के खन्ना के नजदीकी क्षेत्र दोराहा में बुधवार की रात करीब 8:30 बजे  रेलवे रोड पर स्थित सुनारों की सबसे बड़ी दुकान परमजीत ज्वैलर्स की दुकान पर दो अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे दुकान के सारे शीशे टूट गए और काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जब दुकानदार मणि अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मुंह बांधे हुए दुकान से बाहर आए और अपनी मोटरसाइकिल रोकी और पीछे बैठे युवक ने दुकान पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने अपनी रिवॉल्वर से पांच-छह फायर किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें