पठानकोट में रात को एक गुरुद्वारा साहिब के रागी से एक युवक ने लूट कर उसे लहूलहान कर दिया है। सिंहपुरा मोहल्ला की रहने वाली चनप्रीत कौर और अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गुरुद्वारा साहिब के एक रागी सिंह सिंहपुरा मोहल्ले से खानपुर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में एक मोजू नाम का युवक उन्हें हाथ का इशारा कर रुकने के लिए कहता है। जैसे ही रागी सिंह अपनी मोटरसाइकिल उसके पास रोकता है तो उक्त युवक ने उस पर तेजधार हथियार से लहूलहान कर उनसे 35000 रुपए नकदी और मोबाइल फोन छीनकर ले गया है। रागी सिंह ने यह भी बताया कि 10 दिन पहले भी उक्त युवक उनसे मोबाइल छीनकर ले गया था। घायल अवस्था में रागी सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है और पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।