फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा शराब फैक्ट्री पूर्ण तौर पर होगी बंद, पंजाब सरकार ने एनजीटी में दिया हलफनामा

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा स्थित शराब फैक्ट्री बंद करने के लिए पिछले साढ़े तीन साल से सांझा मोर्चा फैक्ट्री के सामने धरना दे रहा है। इसमें पंजाब की सभी किसान जत्थेबंदी, समाज सेवी और धार्मिक संस्थाओं का समर्थन था। इस शराब फैक्ट्री से जीरा और उसके आसपास के गांव की जमीन प्रभावित हो रही थी। बीमारियां भी फैल रही थी। पानी भी प्रदूषित हो रहा था। सांझा मोर्चा इस फैक्ट्री को बंद करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा था। अब पंजाब सरकार ने एनजीटी में उक्त फैक्ट्री को बंद करने संबंधी एक हलफनामा पेश किया है। अभी फैक्ट्री को बंद करने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। सिर्फ संकेत मिले हैं। इस संबंधी सांझा मोर्चा के नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और पंजाब सरकार ने जो हलफनामा दिया है उसका भी स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि यह हलफनामा बहुत पहले सरकार को दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास शराब फैक्ट्री के बंद करने के आदेश नहीं पहुंचे हैं। जल्द आदेश उन तक पहुंच जाएंगे। सांझा मोर्चा का धरना अभी भी फैक्ट्री के सामने जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें